व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
युवा महोत्सव 28 व 29 नवंबर को, प्रतिभागी 25 तक कर सकते आवेदन
Doorbeen News Desk: युवा कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित है। जिला प्रशासन इसकी तैयारी शुरु कर दी है। इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जुली कुमारी ने कहा इसमें हुनरमंद युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
इसके लिए फार्म दो माध्यम से युवा भर सकते हैं। ऑन लाइन और आफ लाइन। युवा दोनों में कोई एक माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। ॲान लाइन आवेदन के लिए समस्तीपुर डॉट एनआईसी डॉट इन से लोड कर सकते हैं। आफ लाइन माध्यम से समाहरणालय में कार्यालय प्रकेाष्ट से प्राप्त कर सकते हैं। फार्म 25 नवंबर तक भरा जाएगा।


उसके बाद क फॉर्म पर कोई विचार नही होगा। इसके बाद 26 व 27 नवंबर को आडिसन होगा। इसमें विधा सात है – समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, कहानी लेखन, चित्रकारी, वक्रता, कविता और विज्ञान मेला है। विज्ञान मेला का आयोजन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। बांकी विधा का आयोजन कर्पूरी सभागार में होगा।
भाग लेने वालों कलाकारों का उम्र सीमा 15 से 29 वर्ष तक होगा। संगत कलाकार की उम्र मा भी 15 से 29 वर्ष के करीब ही होगा। फार्म में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उम्र, फोटो, विधा आदि जानकारी सही सही भरना होगा। एक विधा में एक ही बच्चा शामिल हो सकते हैं। उसके बाद 28 व 29 नवंबर को युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।






