प्रधानमंत्री सूर्य गृह फ्री बिजली योजना के अंतर्गत MNRE विभाग द्वारा आयोजित 9 दिवसीय प्रशक्षिण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

प्रधानमंत्री सूर्य गृह फ्री बिजली योजना के अंतर्गत MNRE विभाग द्वारा आयोजित 9 दिवसीय प्रशक्षिण

Doorbeen News Desk:  अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल प्रकोष्ठ में प्रधानमंत्री सूर्य गृह फ्री बिजली योजना के अंतर्गत MNRE विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक क्षेत्र में कौशल विकास, ऊर्जा संरक्षण तथा सौर ऊर्जा के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

बैठक में जिले के सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों के प्राचार्य, प्रशिक्षक तथा नामित प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, नामांकन प्रक्रिया, प्रशिक्षण अवधि, मूल्यांकन, प्रमाणन एवं योजना से होने वाले लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करना था।

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य गृह फ्री बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और घरेलू स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, संचालन, रख-रखाव तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने सभी आईटीआई संस्थानों को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से कार्य करने का निर्देश दिया—

प्रशिक्षण हेतु छात्र-छात्राओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध नामांकन सुनिश्चित किया जाए।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रयोगात्मक एवं तकनीकी ज्ञान पर विशेष जोर दिया जाए।कोर्स पूर्ण होने पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन और प्रमाणन MNRE के निर्देशानुसार किया जाए। प्रशिक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण एवं रिपोर्टिंग व्यवस्थित रूप से की जाए। अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना से जोड़ने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।


अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी आईटीआई कॉलेज नामांकन से लेकर प्रशिक्षण एवं कोर्स की समाप्ति तक की समस्त प्रक्रिया का विस्तृत विवरण तैयार कर एक औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करें, तथा इसका प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर भी सुनिश्चित करें, ताकि योजना के लाभ इच्छुक विद्यार्थियों तक समय रहते पहुँच सकें।

बैठक के अंत में प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी, आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा समय-सारिणी पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।अमित कुमार वर्मा ,प्रशिक्षक, निसबड ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने योजना को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *