व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए नीतीश कुमार
Doorbeen News Desk: पटना के गांधी मैदान में बिहार में नई सरकार का गठन किया गया। इस दौरान गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ली। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। वही उपमुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री -सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री- विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली।


मंत्री पद में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पाण्डे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नीतीन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार(हम), सुनील कुमार, मो.जमां खान, संजय टाईगर, रमा निषाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण साह, लखीन्द्र रौशन, श्रेयशी सिंह, प्रमोद चन्द्रवंशी, संजय कुमार पासवान(LJPR ) एवं दीपक प्रकाश (RLM ) ने शपथ ली।


इस ऐतिहासिक समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत असम, उत्तराखंड सहित अन्य प्रांतों के मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि उपस्थित थे।






