व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में LAQSHYA प्रशिक्षण का सफल आयोजन, गुणवत्ता पर जोर
Doorbeen News Desk: जिला समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता (Quality of Care) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 नवंबर 2025 को LAQSHYA प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। और पीरामल के पवन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा
प्रशिक्षण में जिले के 20 ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, ब्लॉक अस्पताल प्रबंधक, लेबर रूम एवं OT की स्टाफ नर्सेस तथा GNM ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व पिरामल फाउंडेशन के पवन सिंह द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम में RPM नजमुल हुडा, DCQA ग्यानेंद्र कुमार, और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आदित्य कुमार भी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को LAQSHYA प्रमाणन प्रक्रिया, इसके मानक और गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक कदमों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी SDH और CHC को LAQSHYA प्रमाणन के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई—

संक्रमण नियंत्रण (Infection Control), बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट (BMW Management), क्वालिटी टूल्स का प्रभावी उपयोग, टीमवर्क को मजबूत बनाने की तकनीक, चेकलिस्ट एवं मानकों के अनुसार प्रक्रियाओं का सही अनुपालन।
इस प्रशिक्षण से जिले में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार आने की आशा व्यक्त की गई है।






