नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित

Doorbeen News Desk: नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को जिला पदाधिकारी द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, उससे होने वाली सामाजिक, पारिवारिक व स्वास्थ्य संबंधी हानियों पर विस्तार से जागरूक किया गया। जिला पदाधिकारी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशा-मुक्ति संदेश फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार, नजारत उप समाहर्त्ता रजनीश कुमार राय, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने क्रमवार नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता दोहराई एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी मंगलवार को सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों और जीविका समूहों द्वारा भी कई स्थानों पर नशा-मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूरे जिले में आयोजित इन गतिविधियों ने नशामुक्त समाज की दिशा में जन-आंदोलन को और मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्त भारत का संदेश व्यापक रूप से फैलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *