10 विधानसभा के लिए मतदान कर्मियों के डिस्पैच सेंट्ररो पर तैयारी पूरी ,6 नवंबर को डाले जाएंगे वोट 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

10 विधानसभा के लिए मतदान कर्मियों के डिस्पैच सेंट्ररो पर तैयारी पूरी ,6 नवंबर को डाले जाएंगे वोट 

Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा चुनाव को संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आगामी 6 नवंबर को समस्तीपुर के 10 विधानसभा में मतदान प्रक्रिया पूरा किया जाएगा। जबकि 14 को मतगणना किया जाना है। इसके लिए सभी जगह सामग्री वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि समस्तीपुर कॉलेज परिसर से तीन विधानसभा का चुनाव सामग्री वितरण किया जाएगा।

इसमें समस्तीपुर, वारिसनगर एवं कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का चुनाव सामग्री वितरण किया जाएगा। साथ ही ईभीएम मशीन भी दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा मोहिद्दीननगर एवं मोरवा विधानसभा में लगाए गए चुनाव कर्मियों को सामग्री का वितरण जीबी इंटर स्कूल शाहपुर पटोरी से किया जाएगा। वही बिभूतिपुर एवं उजियारपुर विधानसभा के लिए चुनाव कर्मियों को सामग्री एवं ईवीएम मशीन आरबी कॉलेज दलसिंहसराय से वितरण किया जाएगा।

जबकि सरायरंजन विधानसभा के लिए चुनाव कर्मियों को चुनाव सामग्री एवं ईभीएम मशीन का वितरण केदार संत रामश्रय  महाविद्यालय सरायरंजन में ही किया जाएगा। जबकि रोसड़ा सुरक्षित एवं हसनपुर विधानसभा के लिए कर्मियों को चुनाव सामग्री एवं ईभीएम मशीन का वितरण यू आर कॉलेज में किया जाएगा। जबकि 10 विधानसभा का मतगणना स्थल समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में बनाया गया है। चुनाव के बाद सभी कर्मी ईभीएम मशीन एवं वीवी पैट व  सामग्री समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में ही जमा करेंगे।