ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के तहत एक नवालिक बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन को किया सुपूर्द 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के तहत एक नवालिक बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन को किया सुपूर्द 

Doorbeen News Desk: सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह विजिट कर रहे थे एवं प्रभारी आर पी एफ अविनाश करोसिया व उप निरीक्षक पी के चौधरी एवं तथा जे पी सिंह संध्या गश्त एवं निगरानी कर रहे थे।

इसी क्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र समस्तीपुर के समाजिक कार्यकर्ता पप्पु यादव एवं सुभम कुमार के साथ निगरानी एवं रेस्क्यू के क्रम में एक लड़का मुजफ्फरपुर साइड स्थित एफओबी पर बैठा डरा सहमा अवस्था में मिला। जिससे पूछने पर बताया कि वे भागलपुर का रहने वाला है तथा करीब एक महीने से भटक कर प्लेटफार्म पर इधर उधर व स्टेशनों में भटक रहा है।

बाद उक्त बच्चे को संपर्क में लेकर पूछने पर अपना नाम प्रिंस कुमार उम्र करीब 12 वर्ष पे राजेश सिंह मॉ का नाम कविता देवी साकिन जगरिया थाना साहकुन्ड जिला भागलपुर बताया तथा जवाहर ज्योति के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा भी पूछताछ में उक्त बातें प्रकाश में आयी। पूछताछ के उपरांत उक्त भटके बच्चे को रेसुब पर लाया। उक्त बच्चे को समक्ष स्टेशन उपाधीक्षक समस्तीपुर जवाहर ज्योति बाल बिकाश केंद्र समस्तीपुर के सामाजिक कार्यकर्त्ता पप्पू यादव आवश्यक कार्यवाही एवं उपस्थापना हेतु सुपूर्द किया किया।

बताया जाता है की उक्त लड़के करीब एक महीने से अपने घर से भटक गया था तथा इधर उधर ट्रेनों में कभी बरौनी तो कभी मुजफ्फरपुर में भटक रहा था। जिसकी नजर आरपीएफ के अधिकारीयों की परी तथा रेस्क्यू किया गया। बच्चे उपस्थापना चाइल्ड लाइन समस्तीपुर द्वारा मेडिकल उपरांत किया जा रहा है। इस कार्यवाही से एक भटके बच्चे को जीवन मिलेगा एवं एक बचपन नयी उरान लेगा।