ऑपरेशन अमानत के तहत नेवी ब्लू रंग के ट्रोली बैग यात्री को किया सुपूर्द 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां पर क्लीक करें

ऑपरेशन अमानत के तहत नेवी ब्लू रंग के ट्रोली बैग यात्री को किया सुपूर्द 

Doorbeen News Desk:  22 ओक्टुबर को कंट्रोल के माध्यम से सुबह मोबाइल कॉल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ की गाड़ी संख्या 15910 के एस 05 में सीट संख्या 29 /30 पर यात्री का ट्रोली बैग छुट गया है । उक्त सूचना के आलोक में उक्त ट्रेन के समस्तीपुर जं के प्लेटफोर्म संख्या 05 पर 07 :32 बजे आने पर आरक्षी कन्हैया कुमार के द्वारा उक्त कोच को अटेंड कर यात्री का नेवी ब्लू रंग का ट्रोली बैग पाया।

जिसके बाबत आस पास मौजूद यात्रियों से पूछने पर बताया की यह उसी यात्री का है जो मुजफ्फरपुर में उतर गयी है। जिसके बाद शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर प्राप्त करते हुए सत्यापन के उपरांत रेसुब पोस्ट समस्तीपुर पर लाया गया। आज दिनांक 23-10-2025 को शिकायत कर्ता नीलू देवी सहियारा जिला सीतामढी अपने पति के साथ आर पी एफ समस्तीपुर पर आयी।

जिसका सत्यापन उपरांत उप निरीक्षक पीके चौधरी द्वारा उक्त ट्राली बैग में जिसमें सारी 05 सेट ,सूट 05 सेट ,बच्चों का कपड़ा 06 सेट ,मेक अप कीट एवं अन्य घरेलु सामान आदि रखा हुआ था।

जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रूपये करीब आंकी गयी। यात्री द्वारा यह बताया गया की आज कल आर पी एफ के निस्वार्थ भावना से की गयी कार्यवाही के लिए दुआ एवं धन्यबाद दिया जो की लीक से हट कर एवं कबीले तारीफ है।