वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन की संवीक्षा  के बाद 13 प्रत्याशी बचे व तीन प्रत्याशी का नामांकन रद्द, यहां देखे लिस्ट

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन की संवीक्षा  के बाद 13 प्रत्याशी बचे व तीन प्रत्याशी का नामांकन रद्द, यहां देखे लिस्ट

Doorbeen News Desk: वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन की संवीक्षा के बाद 13 प्रत्याशी बच गए। वह तीन प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। वारिसनगर विधानसभा से मंजरिक मृणाल, फूल बाबू सिंह, सत्यनारायण सहनी, अभिनव राज, दिलीप राय, गोविंद कुमार, शक्ति कुमार साहनी, महेश प्रसाद, चंदन कुमार, जाहिद इकबाल, कंचन कुमारी भारती, उपेंद्र प्रसाद एवं रामकुमार का नाम शामिल है।

वही नामांकन रद्द होने वाले में चंद्रदेव राय, चंदन कुमार, चंद्र नारायण शर्मा का नाम शामिल है। आरओ रिषभ राज ने बताया कि नामांकन की समीक्षा के बाद 13 प्रत्याशी रह गए। जबकि तीन का नामांकन रद्द किया गया है। विदित हो की 20 अक्टूबर को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इस दिन कौन प्रत्याशी नाम वापस लेते हैं और कौन मैदान में डटे रहते हैं। इसका खुलासा 20 अक्टूबर को 3:00 के बाद ही हो पाएगा।