समस्तीपुर विधानसभा में संवीक्षा के हटाए गए चार नाम, यहां लिस्ट देखे कौन रहे कौन गए

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर विधानसभा में संवीक्षा के हटाए गए चार नाम, यहां लिस्ट देखे कौन रहे कौन गए

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर विधानसभा में नामांकन के दौरान चार नाम हटाए गए हैं, जबकि 12 नाम सही पाए गए। आरओ शैलजा पांडे ने बताया कि समीक्षा के बाद 12 प्रत्याशी शेष बच गए हैं, जो चुनाव मैदान में है। इसमें अख्तरुल इस्लाम शाहिन, अश्वमेध देवी, राजन कुमार, प्रेमजीत कुमार, चेतन झाम, मनोज कुमार सिंह, शिवम कुमार राज, नितेश कुमार सिंहा, इरशाद अहमद, विनय कुमार राम, दिनेश कुमार राय और राकेश कुमार का नाम शामिल है।

जबकि शत्रुघ्न साह, भरत कुमार राय, रंजू देवी और रालोजपा के सोनी कुमारी का नाम कटने वाले प्रत्याशी है। सूत्र का कहना है कि रालोजपा के प्रत्याशी के सोनी कुमारी के सिंबल में सिग्नेचर नहीं था, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द किया गया। नामांकन रद्द होने के बाद इन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की मनसा अधूरी रह गई। फिलहाल यह प्रत्याशी किनका समर्थन करेंगे, यह बात अंदर तह खाने में मंथन चल रही है।