प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के द्वारा आज किया जाएगा नामांकन, CM करेंगे सरायरंजन में सभा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के द्वारा आज किया जाएगा नामांकन, CM करेंगे सरायरंजन में सभा

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी द्वारा नामांकन की प्रक्रिया आज को की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में है। एनडीए एवं महागठबंधन के प्रत्याशियों के द्वारा एक ही दिन नामांकन किए जाने को लेकर विभिन्न निर्वाची कार्यालय में गहमागहमी रहेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार को सरायरंजन आएंगे एवं सभा को संबोधित करेंगे। जहां सरायरंजन विधानसभा से लगातार चौथी बार मंत्री विजय चौधरी नामांकन सरायरंजन में करेंगे। इसी प्रकार समस्तीपुर विधानसभा से अश्वमेध देवी पर्चा भरेगी। जबकि महागठबंधन के राजद से लगातार चौथी बार अख्तरुल इस्लाम शाहीन एवं जन सुराज पार्टी से मनोज सिंह भी भी डीडीसी कार्यालय में नामांकन करेंगे।

वही समस्तीपुर चेतन झाम्ब भी निर्दलीय चुनाव लड़ेगी। इनके द्वारा भी आज नामांकन किया जाएगा। वही कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा से मंत्री महेश्वर हजारी लगातार तीसरी बार नामांकन एसडीएम कार्यालय में दाखिल करेंगे। जबकि डीसीएलआर कार्यालय में वारिसनगर विधानसभा से भाकपा माले के प्रत्याशी फूल बाबू महतो नामांकन करेंगे।

जन सुराज के राज कपूर सिंह भी मोहिउद्दीन नगर से गुरुवार को पटोरी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करेंगे। विभूतिपुर से वर्तमान विधायक अजय कुमार भी नामांकन करेंगे। वही उजियारपुर से वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता भी नामांकन करेंगे। इन लोगों के द्वारा दलसिंह से अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया जाएगा।