व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बड़ी खबर: चुनाव कराने आए आरपीएसएफ के एएसआई की ह्रदय गति रुक जाने से हुई मौत
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव कराने आए आरपीएसएफ के एएसआई कि अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे आनन फानन मे अधिकारियों रेलवे हॉस्पिटल मे भर्ती कराया जहाँ स्थिति गंभीर देखते हुये सदर अस्पताल रेफर किया गया।


जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । मृतक की पहचान आरपीएसएफ के एएसआई अब्दुल हमीद गांगी उम्र 54 वर्ष पिता स्वर्गीय नूरबली ग्राम -नाबला पोस्ट+थाना -उरी, बरसमुला, जम्मू कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहा है। सूचना पर सदर डीएसपी 2 संजय कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।


घटना की सुचना मिलते ही दर्जनों स्पेशल फोर्स के अधिकारी पोस्टमार्टम घर लेकर पहुंचे सदर अस्पताल। पोस्टमार्टम के बाद शव को पीएमसीएच पटना भेजा जाएगा जहां पैकिंग के बाद हवाई जहाज से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। सूत्रों ने बताया की हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया जा रहा।






