सभी विद्यालयों को मिला टैब अब डिजिटल माध्यम से बनेगी हाजिरी, प्रखंड में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सभी विद्यालयों को मिला टैब अब डिजिटल माध्यम से बनेगी हाजिरी, प्रखंड में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बीआरसी केंद्र भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों को टैबलेट वितरित किए गए। यह वितरण शिक्षा विभाग की नवीनतम पहल के तहत किया गया, जिसके अंतर्गत अब शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की हाजिरी डिजिटल माध्यम से की जाएगी।

इस अवसर पर बीईओ राम जन्म सिंह एवं पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने टैब वितरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों को 2-2 टैब, उत्क्रमित मध्य विद्यालयों को 2-2 टैब तथा उच्च विद्यालयों को 3-3 टैब दिए गए हैं। वितरण का कार्य सुव्यवस्थित रूप से काउंटर बनाकर किया गया, जिसमें सभी प्रधानाध्यापकों को नाम एवं विद्यालयक्रम के अनुसार टैब सौंपे गए।

जिला कार्यालय से प्राप्त नामांकित सूची के अनुसार ही वितरण सुनिश्चित किया गया, जिससे पारदर्शिता बनी रही। टैब वितरण में सहयोग कर रहे शिक्षकों में सोहन कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, राजन कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से टैब प्राप्ति की रसीद पर हस्ताक्षर भी करवाया।अब पीएम पोषण योजना से जुड़े ई-शिक्षाकोष प्लेटफॉर्म पर छात्र-छात्राओं की हाजिरी टैब के माध्यम से दर्ज की जाएगी।

इसके साथ ही सुबह 9:30 बजे प्रधानाध्यापक अपने व अन्य शिक्षकों की उपस्थिति भी इसी टैब से दर्ज करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जैसे हीरानंद झा, सत्यनारायण आर्य, रामनाथ पंडित, अवधेश कुमार चौधरी, मदन कुमार, राजकुमार राय, सुदर्शन प्रसाद, दिलीप ठाकुर, सुभाष सिंह, प्रदीप कुमार, प्रकाश कुमार और प्रमोद कुमार पासवान ने टैब प्राप्त किए।

इस पहल से अब विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली की शुरुआत होगी, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनेगी। साथ ही, शिक्षकों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी कि वे समय पर उपस्थिति दर्ज करें और छात्रों की हाजिरी भी नियमित रूप से सुनिश्चित करें।