दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर होगी विशेष व्यवस्था, समस्तीपुर में 33,104 दिव्यांग मतदाताओं है जिला में वोटर

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर होगी विशेष व्यवस्था, समस्तीपुर में 33,104 दिव्यांग मतदाताओं है जिला में वोटर

Doorbeen News Desk: जिले में विधानसभा चुनाव आगामी 6 नवंबर को होगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन जिले में तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में जिले में इस बार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। 33 हजार 104 मतदाता इस बार  चुनाव में वोट कर प्रत्याशियों का चयन करेंगे। जिले में कुल मतदाता की संख्या 29 लाख 32 हजार 602 है।

33 हजार 104 दिव्यांग मतदाता की इस बार चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिले में सबसे अधिक दिव्यांग वोटर की संख्या मोहिउद्दीननगर विधानसभा में है। जहां चार हजार 13 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि विभूतिपुर विधानसभा में दिव्यांग वोटो की संख्या 1906 है, जो जिले में अन्य विधानसभा से काफी कम है।

बूथों पर होगी विशेष व्यवस्था:-दिव्यांग वोटर के लिए बूथों पर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि दिव्यांग वोटर को मतदान करने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही उनकी सहायता के लिए भी कर्मचारी या उनके सहयोगी को बूथ तक जाने की इजाजत होगी। दिव्यांग वोटरों को बूथों तक जाने के लिए जहां रैंप की व्यवस्था की गई है। वही बूथों पर ट्राई साइकिल भी होगी। जिसकी मदद से दिव्यांगजन अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे और अपने मनपसंद प्रत्याशियों का चयन करेंगे।

जागरूक भी कर रहे हैं दिव्यांगजन:-आम जनों को भी मताधिकार प्रयोग करने के लिए अपने अधिकार को पहचानने के लिए दिव्यांगजन जागरुक कर रहे हैं। जिला प्रशासन के स्विप कोषांग के द्वारा दिव्यांग जनों के मतदाता जागरूक किया गया। रैली निकल गई। दिव्यांगजन इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। उन्होंने रैली के माध्यम से आम जनों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जब दिव्यांगजन बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। तो आमजन क्यों नहीं करेंगे। इसलिए अपने अधिकार को पहचाने और मतदान करने के लिए बूथ पर जाएं।

-: विस का नाम —दिव्यांग वोटर:-

मोहिउद्दीन नगर – 4013

मोरवा —-  3786

सरायरंजन —  3634

वारिसनगर — 3574

कल्याणपुर —  3461

उजियारपुर —3428

समस्तीपुर —3221

रोसड़ा — 3107

रोसड़ा — 2974

विभूतिपुर — 1906