रोसड़ा घाट, किशुनपुर और हायाघाट स्टेशन पर ठहराव की वर्षों पुरानी मांग पूरी, किशनपुर में हरी झंडी दिखा किया रवाना

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

रोसड़ा घाट, किशुनपुर और हायाघाट स्टेशन पर ठहराव की वर्षों पुरानी मांग पूरी, किशनपुर में हरी झंडी दिखा किया रवाना

Doorbeen News Desk: रोसड़ा घाट स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव: रोसड़ा वासियों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि रोसड़ा घाट स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो। शम्भवी जी ने इस मुद्दे को बार-बार रेल मंत्री के समक्ष रखा और हर मुलाक़ात में इसे प्रमुखता से उठाया। इन सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि अब रोसड़ा घाट स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव ट्रायल के रूप में स्वीकृत किया गया है।
कार्यालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह ठहराव केवल शुरुआत है और आने वाले समय में और ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रहेगा।

*किशुनपुर स्टेशन पर जयनगर–दानापुर–जयनगर एक्सप्रेस का ठहराव*
समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के किशुनपुर स्टेशन पर भी लंबे समय से जयनगर–दानापुर–जयनगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठ रही थी। शम्भवी जी ने इस विषय को लगातार केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के समक्ष रखा और उनके सहयोग से अब यह ठहराव सुनिश्चित हो गया है। आज स्थानीय आमजनों की मौजूदगी में विधिवत रूप से इस ट्रेन को ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

*हायाघाट स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस का ठहराव*
इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपने सोशल मीडिया से जानकारी देते हुए हायाघाट स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस के ठहराव से भी अवगत कराया। उन्होंने साथ ही लिखा की ये उपलब्धियाँ क्षेत्रवासियों के भरोसे और समर्थन का परिणाम हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और माननीय रेल मंत्री जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया गया है कि आने वाले समय में रेल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार पहल की जाती रहेगी।