ताजपुर के बंगरा थाना अंतर्गत रहीबाद में मंटू साह के दस वर्षीय लड़के का वेरहमी के साथ हत्या कर दिये मामले में मिले भाजपा नेता

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ताजपुर के बंगरा थाना अंतर्गत रहीबाद में मंटू साह के दस वर्षीय लड़के का वेरहमी के साथ हत्या कर दिये मामले में मिले भाजपा नेता

Doorbeen News Desk: ताजपुर के बंगरा थाना अंतर्गत रहीबाद में मंटू साह के दस वर्षीय लड़के आयुष कुमार का वेरहमी के साथ हत्या कर दिये जाने पर आज पिड़ीत परिवारजनों से भाजपा प्रदेश मंत्री भीम साहू के साथ भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, मनोज सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश साह, राकेश कुमार राज, राजकुमार पंडित, अशोक नायक, विवेक साहू, रामप्रवेश राय, विकास कुमार सिंह, सज्जन सिंह,सहित अन्य भाजपा नेता मिलकर इस दुख के घड़ी में ढांढस बंधाते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया।

वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री भीम साहू ने पुलिस प्रशासन से इस जघन्य निर्मम हत्या में शामिल अपराधी को फांसी दिए जाने का मांग किया है साथ ही उन्होंने कहा‌ आये दिन इस क्षेत्र में वर्ग विशेष के लोग द्वारा जघन्य आपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे गतिविधियों में संलिप्त लोगों को इस क्षेत्र में आतंकी संगठन से जुड़े लोग जो इस क्षेत्र में सक्रिय है उनसे प्रभावित है यहां के स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस क्षेत्र में सक्रिय है पिड़ीत परिवारजनों से मिलने गए लोगों के साथ भीम साहू ने पुलिस प्रशासन से ऐसे गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु क़दम उठाए जाने का मांग किया।