बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

Doorbeen News Desk: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव मंडल के सदस्यों से विमर्शोपरान्त महासंघ के प्रस्ताव के आलोक में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोपगुट) के आन्दोलनरत साथियों  कुमार इन्द्रजीत राज्यध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष  ऋषिराज कश्यप को जिलाधिकारी पटना द्वारा किये गये निलंबन जैसे दमनकारी नीतियों के विरूद्ध

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के वैनरतले प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य सचिव, बिहार को जिलाधिकारी, समस्तीपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन बिहार राज्य अराजपत्रित महासंघ के जिला मंत्री  राजीव रंजन बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री  पवन कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

जिसमें पूर्व जिला मंत्री राम कुमार झा, चिकित्सा संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र कुमार अनुसचिवीय के पूर्व अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार सिन्हा, सहायक जिला मंत्री श्री जगदीश प्रसाद, शशिभूषण सिंह, कृष्णा साह, पूजा कुमारी, मंजु कुमारी, एवं अन्य कर्मियों शामिल थे।