डीएम ने चुनाव कोषांग की बैठक, कर्मचारियों का प्रस्ताव भेजने का आदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

डीएम ने चुनाव कोषांग की बैठक, कर्मचारियों का प्रस्ताव भेजने का आदेश

दूरबीन न्यूज डेस्क। आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में आज दिनांक 26.08. 2025 को श्री रोशन कुशवाहा, भा०प्र०से०, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया है।

उक्त आयोजित बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि कोषांगों के लिये सूयोग्य कर्मियों का प्रस्ताव तैयार कर दो दिनों के अन्दर जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्तीपुर को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु, कोषांग के गठन से संबंधित कार्यालय आदेश निर्गत किया जा सके।

साथ ही ब्रजगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी / नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि दिनांक 27.08.2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के साथ समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में जाकर स्थल निरीक्षण कर वज्रगृह एवं रिसिविंग स्थल आदि का निर्धारण किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सुश्री शैलजा पांडेय, अपर समाहर्ता श्री बृजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह , उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।