मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ गहन पुनरीक्षण विषय पर SDM ने बुलायी बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ गहन पुनरीक्षण विषय पर SDM ने बुलायी बैठक

दूरबीन न्यूज डेस्क। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल प्रकोष्ट मे सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ गहन पुनरीक्षण विषय पर एक बैठक आयोजन की गई। बैठक मे वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्य योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई इसमे प्रत्येक विषय वस्तु पर क्रमवार विचार-विर्मश हुआ। और सभी राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियो से सुक्षाव प्राप्त किए गए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गहन पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध पारदर्शी एवं स्टीक तरीके से सम्पन्न कराया जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को दायित्वो के निर्वहन मे तत्पर रहने का आग्रह किया गया। बैठक मे उपस्थित सभी राजनीतिक दलो ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।