व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक की होती वसूली, किसानों से बातचीत कर मुख्यालय स्तर पर गठित अनुश्रवन समिति ने की खोली पोल
दूरबीन न्यूज डेस्क। किसानों के लिए निर्धारित खाद उर्वरक की दूकानों से मनमाना रुपये वसूल किया जाता है। जरुरतमंद किसानों से निर्धारित मूल्यों से अधिक की वसूली होती है। इसका खुलासा मुख्यालय स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की रिपोर्ट में हुआ है। अनुश्रवन समिति ने किसानों से बातचीत के आधार पर प्रतिवेदन कृषि विभाग को सोंपा है। जिसमें पटोरी, शिवाजीनगर, पूसा, कल्यानपुर, खानपुर, समस्तीपुर, मोरवा, हसनपुर, उजियारपुर एवं मोहिउद्दीननगर प्रखंडों में कुछ पंचायत में यह बात सामने आयी है।


जहां निर्धारित दुकानों में दाम से अधिक दाम किसानों से लिया जाता है। जिसके आधार पर उक्त प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक को जांच कर दोषी दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उर्वरकों से निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्ति करने के लिए मुख्यालय स्तर पर गठित अनुश्रवन समिति के द्वारा किसानों से वार्ता के आधार पर प्रतिवेदित किया गया है। जिसमें पटोरी प्रखंड में पंचायत श्रीदसपुर, इमानसराय, शिवाजीनगर प्रखंड के पंचायत धिवाही, पूसा प्रखंड में हरपुर पंचायत, कल्यानपुर प्रखंड में पंचायत पुरुषोत्तमपुर,

खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तर, समस्तीपुर प्रखंड में पंचायत कर्पूरीग्राम, मोरवा प्रखंड में पंचायत निकसपुर, कल्यानपुर प्रखंड में पंचायत चकमेहसी, हसनपुर प्रखंड में पंचायत परिदह, उजियार पुर प्रखंड में पंचायत लोहागीर तथा मोहिउद्दीनगर प्रखंड में पंचायत बोचहा में निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक बिक्री की शिकायत की गयी है। विदित हो कि किसानों को निर्धारित मूल्य में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जीरो टालरेंस नीति लागू है।

डीएओ सुमित सौरभ ने सबंधित प्रखंडों के पंचायतों में उर्वरक की बिक्री में सघन जांच करते हुए प्रतिष्ठानों से निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करायी जाए। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में निहित प्रावधानों के तहत कार्रवाइ कर कार्यालय को सूचित करें।






