व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
फोटोग्राफर संघ ने धूमधाम से मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला फोटोग्राफी संघ ने मंगलवार को धूमधाम से विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस मनाया। इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष भोला अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी 1830 को पहली बार फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। उसके बाद 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इसे जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराया।



जिसकी याद में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। मौके पर केक काट संघ के सदस्यो ने एक दूसरे को बधाई दी और फोटोग्राफी के काम को और बेहतर तरीके से करने का संकल्प लिया। समारोह में भोला अग्रवाल के अलावा दिनेश गुलयानी, अनुरुद्ध कुमार, अमर कुमार, रजनीश कुमार, दिवाकर, माही, दीपक, दिनेशजी, राजेश कुमार, ऋतिक कुमार आदि उपस्थित थे।







