आसमा बाईपास पथ एवं पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

आसमा बाईपास पथ एवं पटना पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण

दूरबीन न्यूज डेस्क। दरभंगा में आज जिलाधिकारी कौशल कुमार ने असमा कुशेश्वरस्थान धबोलिया बाईपास पथ एवं पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे को लेकर अधिग्रहित की गई जमीन भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वर्तमान रैयत का दखलकार शीघ्र उपलब्ध करावे एवं जिला जिला भू अर्जन पदाधिकारी दरभंगा को निर्देश दिया गया कि भू अर्जन का कार्य तेज गति से करावे एवं पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए एनएचएआई मुजफ्फरपुर को 3ए की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने की निर्देश दिया गया। इन पथो के निर्माण होने से दरभंगा वासियों को काफी लाभ होगा। अल्प समय में एवं अल्प ईंधन इन नवीन सड़कों की मदद से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी दरभंगा श्री बालेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिरौल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल बेनीपुर, अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं एनएचएआई मुजफ्फरपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर पदाधिकारी गण उपस्थित थे।