व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
आईएपी समस्तीपुर एवं आईएएम समस्तीपुर शाखा द्वारा संयुक्त बैनर तले स्तनपान पर जागरूकता सेमिनार
दूरबीन न्यूज डेस्क। आईएपी समस्तीपुर एवं आईएएम समस्तीपुर शाखा, द्वारा संयुक्त बैनर तले आज रविवार को स्तनपान ( ब्रेस्टफीडिंग”) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य में स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला।


वक्ताओं ने बताया की स्तनपान न केवल शिशु को आवश्यक पोषण प्रदान करता है, बल्कि उसे संक्रमण और कई बीमारियों से भी बचाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ जी सी कर्ण, डॉ एके अदित्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वेलकम स्पीच आईपीए सेक्रेटरी डॉ निलेश कुमार द्वारा दिया गया। डॉ स्मिता झा ने ब्रेस्टफीडिंग के मेथड एवं तकनीकी पर प्रकाश डाला ।

डॉ सौमेंन्दू मुखर्जी के द्वारा ब्रेस्ट मिल्क के कंपोजिशन के बारे में विस्तार से बताया गया । डॉ सुषमा शिखा द्वारा ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होने वाली समस्या के बारे में विस्तार से बताया गया ।
पैनल डिस्कशन में डॉ पुष्पा रानी, डॉ रेणु राणा, डॉ प्रतिभा, डॉ विभाष रंजन, डॉ सुशांत कुमार, डॉ नीलेश कुमार, डॉ चंद्र मणि, डॉ हेमंत ठाकुर, डॉ संजीव कुमार ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ निशांत कुमार के द्वारा किया गया । सेमिनार में जिले भर के कई चिकित्सक अविनाश एवं आमजन उपस्थित थे । अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर निलेश कुमार के द्वारा किया गया।






