स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में मनाया गया जश्न, प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में मनाया गया जश्न, प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण

दूरबीन न्यूज डेस्क। 15 अगस्त 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पीएम केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर में प्राचार्य जितेन्द्र कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के छात्र, छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों के उत्साह, उमंग तो देखते बन रहा था।

प्रकृति,मेघ , पेड़, पौधे मौन स्वीकृति देकर सहभागिता दे रहें थे। प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की अपनी सांस्कृतिक अस्मिता है जो दुनिया से अलग पहचान बनाती है। इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर त्रिपाठी किया। कार्यक्रम के अंत में अनिल कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया । बच्चे मिठास का आनन्द लेते हुए अपने-अपने घर को प्रस्थान किये।