व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
नहीं रहे शिक्षाविद् रामनरेश झा, निधन से पूरे शिक्षा जगत वह खानपुर प्रखंड में शोक की लहर
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर प्रखंड के भोरेशाहपुर निवासी कुशल शिक्षाविद् रामनरेश झा के निधन से पूरे शिक्षा जगत वह खानपुर प्रखंड में शोक की लहर है। रामनरेश झा मोरदीवा स्कूल के प्रधानाध्यापक रह चुके है। वे सर्वशिक्षा अभियान के अंचल मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।


शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। वे एक समाजसेवी और शिक्षा के प्रति बच्चों को नई आयाम देते थे। असहाय और निर्धन बच्चों को हर संभव मदद करते थे। उनके निधन से खानपुर की धरती ने एक अनमोल हीरा को दिया। शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन की समाचार सुनते ही उनके निवास स्थान शाहपुर में लोगों का ताता लगा रहा। लोगों ने नमन आंखों से नमन कर श्रद्धांजलि दी। अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए, पत्नी समेत दो पुत्र अनिल झा व प्रवीण झा और तीन पौत्र अवनीश झा, चंचल झा, रितिक कुमार, तीन पौत्री छोड़ गए।
प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्र, शिक्षक संघ के नेता आनंद कुमार राय, पूर्व प्रमुख अर्चना कुमारी,
वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्यामकांत झा, पूर्व सरपंच गंगा झा , टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीत भारती ,धर्मेंद्र झा ,लालू झा , प्रखंड शिक्षक संघ के नेता महेश प्रसाद यादव ,अशोक पासवान, अविनाश शर्मा , कांग्रेस नेता देवेंद्र झा, शिक्षक सत्यनारायण झा , वह त्रिपुरारी झा ने गहरी शोक संवेदना प्रकट कर, नमन आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।






