सदर एसडीओ व सदर डीएसपी के नेतृत्व मे मंडल कारा मे छापेमारी

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सदर एसडीओ व सदर डीएसपी के नेतृत्व मे मंडल कारा मे छापेमारी

दूरबीन न्यूज डेस्क । समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा सममस्तीपुर मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 संजय कुमार पांडे तथा प्रशासनिक टीम के साथ संयुक्त रूप से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

यह कारवाई जेल परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा तथा किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक या प्रतिवंधित सामग्री की मौजूदगी की जाँच के उद्देश्य से की गई। इस छापामारी अभियान से प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा जेल के विभिन्न वार्डों बैरको शौचालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थल की गहन तलाशी की गई तलासी के दौरान सभी कैदियो एवं कर्मचारियो से पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। पुरे अभियान के दौरान कही से भी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नही हुई जो जेल प्रशासन की सतर्कता एवं प्रभावी नियंत्रण व्यवस्था को दर्शाता है।

अभियान के पश्चयात अनुमंडल पदाधिकारी सदर के द्वारा जेल अधिक्षक एवं संबंधित अधिकारीयो के सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृड बनाऐ रखने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए ताकि गतिविधियो पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके यह छापामारी अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थि रूप से संपन्न हुआ और इससे जेल परिसर मे अनुशासन एव सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रशासन की प्रतिवद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। मौक़े पर जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।