व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
डीआईजी ने पुलिस लाइन का निरिक्षण कर नवनियुक्त सिपाहियों की बुनयादी प्रशिक्षण का जायज़ लिया
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर :मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने गुरुवार को समस्तीपुर पुलिस लाइन का निरीक्षण कर नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण की समीक्षा की। उन्होंने आउटडोर और इनडोर क्लास, खानपान, आवास और स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
डीआईजी ने सिपाहियों से संवाद कर उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। इस मौके पर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ संजय पांडेय, डीएसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार दिवाकर मेज़र सर्जट बिपुल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ बैठक कर डीआईजी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और प्रशिक्षकों की दक्षता की भी समीक्षा की।

प्रशिक्षण ले रहे सिपाहियों से बातचीत के दौरान उठी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में एसपी के शो कॉज नोटिस का नगर थानाध्यक्ष द्वारा तीन महीने बाद भी जवाब नहीं देना एक गंभीर अनुशासनहीनता के रूप में सामने आया है। डीआईजी ने कहा कि वह खुद मामले की जानकारी लेंगी।

इसी तरह, नगर थाना क्षेत्र में एक अपराधी की कार को दो महीने तक लावारिस बताकर छोड़ देने और सत्यापन नहीं कराने के मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी द्वारा जांच का निर्देश दिए नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। डीआईजी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थानाध्यक्ष से जल्द स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है और कार्रवाई तय मानी जा रही है।







