आकांक्षा हाट कार्यक्रम का किया डीएम ने उद्घाटन, लोकल फॉर वोकल के तहत तीन दिनों तक चलेगा हाट

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

आकांक्षा हाट कार्यक्रम का किया डीएम ने उद्घाटन, लोकल फॉर वोकल के तहत तीन दिनों तक चलेगा हाट

दूरबीन न्यूज डेस्क। पटेल मैदान, समस्तीपुर में नीति आयोग, भारत सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विगत वर्ष 2024 के जुलाई से सितम्बर माह में आयोजित “सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम” को सफल बनाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों/ कर्मियों / फ्रंट लाइन वर्करों को सम्मानित करने के लिए ” सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” सह “आकांक्षा हाट कार्यक्रम” का शुभारंभ श्री रोशन कुशवाहा, जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर, सुश्री शैलजा पाण्डे, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, श्री निशांत कुमार पटेल, जिला योजना पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी, आकांक्षा प्रखंड कार्यक्रम, समस्तीपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

साथ ही समस्तीपुर जिला के दो आकांक्षी प्रखंड हसनपुर एवं खानपुर द्वारा सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 06 संकेतकों में से 05 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के उपरांत जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, हसनपुर एवं खानपुर को सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र तथा सम्बंधित सूचकांक के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र एवं सम्बंधित सूचकांक के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों/फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा अपने संबोधन में हसनपुर एवं खानपुर प्रखंड द्वारा “सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम” में प्राप्त उपलब्धि की सराहना किया गया ।

नीति आयोग के आकांक्षा हाट कार्यक्रम अंतर्गत “Local For Vocal” को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट, हैण्डलूम, पेंटिंग, जीविका समूह द्वारा तैयार उत्पादों इत्यादि से सम्बंधित स्टॉल दिनांक 08.08.2025 तक लगाया गया है। जिसका उ‌द्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं उ‌द्यमियों को पहचान कर अवसर एवं प्रोत्साहन देना है।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हसनपुर एवं खानपुर तथा हसनपुर एवं खानपुर प्रखंड के अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं आशा कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षक, ANM, आंगनवाडी सेविका / सहायिका, पिरामल फाउंडेशन के जिला स्तरीय टीम एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर के मार्गदर्शन में स्थानीय कलाकारों द्वारा कत्थक, घूमर, जट-जाटिन इत्यादि कार्यक्रमों का बेहतरीन प्रदर्शन भी किया गया।