समस्तीपुर में डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन, साइबर थाने में पहुंचा मामला, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन, साइबर थाने में पहुंचा मामला, जांच में जुटी पुलिस

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में कभी डॉग बाबू तो कभी ट्रैक्टर के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया में आवेदन दिया गया। जिसको लेकर सरकार एवं प्रशासन को काफी किडकीड़ी हुई। वहीं इस पर प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई। अब बिहार के समस्तीपुर जिले में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से आवासीय बनाने के लिए आवेदन दिया गया है।

ताजा मामला समस्तीपुर के अंचल मोहिउद्दीन नगर का है। मोहिद्दीन नगर अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र में 29 जुलाई को ऑनलाईन माध्यम से आवेदन पत्र के माध्यम से डोनाल्ड जॉन ट्रम्प के नाम से निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ। जिसका पता ग्राम-हसनपुर, वार्ड सं0-13, पोस्ट बाकरपुर, थाना- मोहिउद्दीननगर, प्रखण्ड मोहिउद्दीननगर, जिला-समस्तीपुर अंकित है।

प्राप्त आवेदन पत्र की जाँच के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के फोटो, आधार सं०, बार कोड, पता में छेड़छाड़ की गयी है। अतः उपरोक्त आवेदन को जाँचोपरांत दिनांक 04.08.2025 को राजस्व अधिकारी, मोहिउद्दीननगर द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि वर्त्तमान में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रही संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के विरूद्ध साईबर थाना, समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करने एवं अग्रेतर अनुसंधान हेतु अनुशंसा पत्र प्रेषित किया गया है।