व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
राजद नेता ललन यादव के पिता का निधन, पार्थिव शरीर के समस्तीपुर पहुचने पर लोगों दी श्रद्धांजलि
दूरबीन न्यूज डेस्क। जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव के पिताजी व पूर्व पुलिस उपाधीक्षक चंदेश्वर प्रसाद यादव (सी.पी. यादव) का आज सुबह पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे लगभग 82 वर्ष के थे तथा पिछले कई दिनों से बीमार थे। पटना से समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आवास पर इनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा शहरवासियों ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा संचालन जिला राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने की । श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके निधन की खबर से मर्माहत हूं । वे उनके अभिभावक तुल्य थे। एक लोकप्रिय समाजसेवी, गरीबों के हमदर्द तथा कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में चंदेश्वर बाबू सदैव याद आते रहेंगे ।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, विधान पार्षद डाo तरुण कुमार, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद प्रदेश महासचिव मो फैजुर रहमान फैज, राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजूउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा,

प्रांतीय नेता प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, जिला पार्षद हेमंत यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, समाजसेवी निलेश कुमार अप्पू, समाजसेवी राजकिशोर हजारी,
डाo सुशांत कुमार, डाo चंद्रमणि, डाo ए.के.आदित्य, डाo ब्रजेश कुमार, राजद मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, राजद नेता जयशंकर राय, पोस्टल ट्रेड यूनियन नेता राजाराम राकेश यादव, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, सैयद फैसल आलम मन्नू, अभिषेक यादव, राजा यादव, मनोज कुमार राय, जयलाल राय , रंजीत कुमार रंभू आदि थे।






