व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
आईएमए समस्तीपुर डॉ. पीके दास के निधन पर शोकाकुल, आईएमए ने श्रधांजलि
दूरबीन न्यूज डेस्क। आईएमए समस्तीपुर, समस्तीपुर के प्रख्यात और अत्यंत लोकप्रिय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. के. दास के दुखद निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है।सभी चिकित्सक सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं २ मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।


डॉ. दास ने पटना स्थित एचडीएनए अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका जाना चिकित्सकीय समुदाय और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने जीवन भर समर्पण, करुणा और सेवा की भावना से कार्य किया। एक मार्गदर्शक, नेता और चिकित्सक के रूप में उनके योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाएगा।


ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।डॉ ए सी सिन्हा, डॉ डी के मिश्रा, डॉ डी एस सिंह, डॉ आर एन सिंह, डॉ जीसी कर्ण, डॉ ए के आदित्य, डॉ उपेंद्र सिंह, डॉ ए कि साहू, डॉ सुशांत कुमार, डॉ हेमंत सिंह, डॉ महेश ठाकुर, डॉ सुप्रियो मुखर्जी, डॉ ए के पूर्व, डॉ सुशील, डॉ अजीत, डॉ शबनम गुप्ता, डॉ पुष्पा, डॉ सुष्मिता मुखर्जी, डॉ स्मिता झा एवं अन्य सभी चिकित्सकों एवं समाज के अनेकानेक सदस्तों ने आईएमए भवन में शोकसभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।






