वर्त्तमान व्यवस्था में बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए कुशल मैन पावर मौजूद है : डीएम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

वर्त्तमान व्यवस्था में बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए कुशल मैन पावर मौजूद है : डीएम

दूरबीन न्यूज डेस्क। जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन रामस्तीपुर के सभागार कक्ष में बिहार आईडीया फेस्टीवल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा ने दीप जलाकर कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा ने सरकार के स्टार्ट-अप पॉलिसी में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। युवाओं को इस तरह के अवसर का लाभ उठाने एवं इसमें आने वाले कठिनाईयों के लिए जिले में बने स्टार्ट-अप शेल एवं जिला उद्योग केन्द्र से करने को कहा।

इन्होंने कहा कि वर्त्तमान व्यवस्था में बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए कुशल मैन पावर मौजूद है। इन्होंने कहा कि आडिया के कम्पटिशन अच्छा आईडिया लाने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि सफल स्टार्ट-अप कई आईडिया से मिल कर बनते हैं। इस तरह के आइडिया फैस्टीवल से पुरे बिहार में स्टार्ट-अप के विकाश में अच्छा माहौल बनेगा।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा  द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये-नये आईडियाज को पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कराना है। जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में स्टार्ट-अप स्थापित किया जा सके। इसमें युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है।

जिससे वे खुद अपना उद्यम स्थापित कर सकें और ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया करा सके। इन्होंने बताया कि इस फेस्टीवल का शुरूआती आयोजन जिला स्तर पर फिर प्रमंडल स्तर पर इसके बाद राज्य स्तरीय आयोजन किया जायेगा। इस में चयनित लोगों को बिहार स्टार्ट-अप पॉलिसी अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा सीड्स फंडिंग के रूप में दस लाख रुपया दस सालों के लिए बिना ब्याज के मुहैया कराया जायेगा। इनके शुरूआती आईडिया के विकास में सहयोग के लिए जिला में दो स्टार्ट-अप सेल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन, समस्तीपुर एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पुसा में कार्यरत है। हर सम्भव सहायता एवं सुविधा मुहैया कराई जाती है।

इस कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त, शैलजा, प्रचार्य गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन के आर एम तुगनायक, जिला उत्तोग केन्द्र, महाप्रबंधक,  विवेक कुमार शर्मा, नजारत उप समाहर्त्ता रजनीश कुमार राय, एडीएमओ अनुष्का, स्टार्ट-अप सेल के कॉर्डिनेटर तन्मय कुमार, (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, सरायरंजन, समस्तीपुर) एवं  श्रावन्ती, (डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्दीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा) जीविका दीदीयों, जन शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएँ तथा कॉलेज के छात्र- छात्राएँ सहित लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित करने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अन्त में परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुनील कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शैलजा द्वारा बताया गया कि इस तरह के कार्यकम का स्टार्ट-अप कल्चर को प्रमोट करने में मदद मिलेगी। युवाओं के समक्ष ओला एवं उवर जैसे सफल स्टार्ट-अप के उदाहरण देकर बताया कि स्टार्ट-अप आम लोगों के समस्याओं के समाधान में मदद करती है एवं जॉब सीकर से जॉब कियेटर बनाती है।

कार्यक्रम में “तिरहुतवाला स्टार्ट-अप के फाउंडर अभिनव झा ने बताया कि इनका स्टार्ट-अप एग्रीफुड के क्षेत्र में कार्यरत है। मेरा उत्पाद मखाना दुनिया के 8 देशो-अमेरिका इंगलैंड, आस्ट्रेलिया आदि देशो में निर्यात होता है। इन्होंने बताया कि वैज्ञानिक परीक्षणों में पुष्टि हुआ है कि मखाना में 20 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटिन पाया जाता है। इस अवसर पर “गिट्टी-मिट्टी डॉट कॉम” के फाउन्डर अतुल प्रसाद एवं पटना ग्रीन्स” के सीईओ ने अपना अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम में प्रचार्य ने कहा कि बिहार अवसर से पूर्ण राज्य है, हमारा प्राचीन इतिहास गौरवशाली रहा है लेकिन वर्तमान मे हमारी गणना देश में पिछड़े राज्यो में होती है। जहाँ देश के विकसित राज्य तामिलनाडु, हरियाणा आदि में कुशल मैन पावर के उपलब्धता रही है। वर्तमान में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई। सात निश्चय योजना से प्रत्येक जिलों में तकनिकी कॉलेज की स्थापना की गई है। जिससे बिहार में कुशल मैन पावर प्राप्त होगा और इस तरह के बिहार आईडीआ फेस्टिवल  द्वारा अपने आडिया की डेभलप करने में मदद मिलेगी।