व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मोरदीवा में स्थानांतरण पर शिक्षक को दी गई विदाई
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने की तथा संचालन उप प्रधानमंत्री स्मिता कुमारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक गगन कुमार ने कहा कि स्थानांतरण तो सरकारी सेवा का एक हिस्सा है।


वहीं उन्होंने शिक्षक उज्ज्वल वसंत के विद्यालय के प्रति योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर स्थानांतरित शिक्षक उज्ज्वल वसंत को लेखनी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार मंडल, सीमा कुमारी, विकास कुमार, प्रमोद, शुभांकर, दीपिका, परिधि, अन्नु, विशाखा, प्रवीण के अलावा छात्र-छात्राओं में साक्षी, तमन्ना, सोनाली, स्मिता, सोनम, आदित्य, अभिषेक सहित अन्य ने संबोधित किया।








