व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
टोटो चालक की ह’त्या, घर में मिली लाश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की ह’त्या, पुलिस कर रही जांच
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना अंतर्गत लगूनिया रघुकंठ गोरियारी वार्ड 46 में शनिवार सुबह पुलिस ने एक ई रिक्शा चालक की उसके घर से ही लाश बरामद की। मृतक के शरीर पर पीटने के साथ ही गला दबाने का निशान था। वही उसका एक हाथ भी टूटा पाया गया।
मृतक की पत्नी पर ही पिता ने प्रेमी संग मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वही आरोपी प्रेमी फरार है। मृतक की टुनटुन झा के पुत्र सोनू कुमार झा (30 ) के रूप में पहचान हुई है।
एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या का मामला है। फिलहाल शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता ने बताया कि सोनु की शादी 2019 में अस्मिता कुमारी (27) से हुई थी। शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी हुई।

सोनू के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए हरिओम झा (25) घर पर आता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही अस्मिता और हरिओम में दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बन गया। जिसकी जानकारी मिलने पर सोनू ने पहले अपनी पत्नी को समझाया।
बाद में हरिओम को उस समय ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पर आने को कहा जब वह घर पर हो। लेकिन कुव्ह दिन बाद हरिओम उसकी अनुपस्थिति में आने लगा।

जिसके बाद सोनू ने ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया। इस क्रम में एक बार पत्नी की पिटाई भी की थी।
ट्यूशन पढ़ाने से रोक लगाने के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की। उन्होंने बताया कि बीती रात 12 बजे तक सोनु ई रिक्शा चलाकर घर नहीं आया था। इंतज़ार करने के बाद सोने चले गए थे।
सुबह उठने पर बेटा को कमरे में फर्श पर लहूलुहान अवस्था में गिरा पाया। पूछने पर अस्मिता ने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। उनका कहना था कि प्रेमी के सहयोग से अस्मिता ने पीट पीट कर हत्या की है।






