व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में एक और ह’त्या, अपराधियों ने हाट जा रहे हैं युवक की गोली मार की हत्या
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले में अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को ठीक थी सुलझा भी नहीं पाती की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस पुलिस के सामने नई चुनौती लाती है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। जहां अपराधी ने गोली मारकर एक की हत्या कर दी।


समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक जितवारपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान हसनपुर जितवारपुर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार उर्फ महाकाल के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को अपनी गाड़ी में रखकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।


हालांकि घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने क्यों गोली मारी। घटना के पीछे क्या कारण था इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। बताया था कि गुड्डू कुमार राय सब्जी लाने हाट जा रहा था। इसी दौरान दो-तीन की संख्या में पहुंचे अपराधी ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज पर लोग दौरे तब तक सभी अपराधी फरार हो गए। फिलहाल अपराधी की पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
:– रिपोर्ट by उमेश मिश्र






