समस्तीपुर जिला परिषद का 16वां सम्मेलान उजियारपुर अंचल में बिरनामा तुला में होगा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर जिला परिषद का 16वां सम्मेलान उजियारपुर अंचल में बिरनामा तुला में होगा

दूरबीन न्यूज डेस्क। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद समस्तीपुर की बैठक जिला कार्यालय बंगाली टोला में हुई। जिसकी अध्यक्षता गजेंद्र प्रसाद चौधरी ने की, बैठक में देश के महान मार्क्सवादी नेता अच्युतानंद एवं पुलवामा में पर्यटकों सहित विभिन्न कई पार्टी साथियों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में जिला पार्टी का कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने 9 जुलाई के आम हड़ताल में पूरे जिला में साथियों की पूरी भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी कॉन्फ्रेंस सितंबर में चंडीगढ़ में निर्धारित है। इसकी क्रम में पांच दिवसीय राज्य सम्मेलन पटना में होना है। जिसमें 8 सितंबर को पटना में विशाल आम सभा आयोजित है

समस्तीपुर जिला के दस हजार पार्टी सदस्य एवं समर्थकों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया। समस्तीपुर जिला परिषद का 16वां सम्मेलान उजियारपुर अंचल में बिरनामा तुला में 23 से 25 अगस्त को होना तय किया गया।
जिसमें जिला के विभिन्न अंचलों और जन संगठनों से 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिन 23 अगस्त को एक विशाल आम सभा भी आयोजित करने का फैसला किया गया।

बैठक में बिहार में मतदाता पूर्ण परीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में समाज के कमजोर वर्ग के नाम को छटनी करने की साजिश पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इस साजिश के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए पार्टी को तैयार रहने का फैसला लिया गया। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने राज्य पार्टी के फैसले की रिपोर्टिंग करते हुए बिहार में 24 छेत्रों से चुनाव लड़ने की तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया। पार्टी पूरे बिहार में महागठबंधन के एक सशक्त घटक के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका का निर्मित करेगी, इसके लिए साथियों से को संग्रह सहित सभी संगठित तैयारी को जोर-जोर से पूरा करने और बदलो सरकार – बचाओ बिहार के नारे के साथ मैदान में उतारने का आहुवाहन किया।

बैठक को राज परिषद सदस्य प्रयागचंद मुखिया, अनिल प्रसाद, रामप्रीत पासवान, सुधीर कुमार देव, रामविलास शर्मा, सुधीर कुमार, राम उतार ठाकुर,, बृजेश कुमार देव, रामचंद्र राय, उपेंद्र प्रसाद, रामसागर सिंह, रामकुमार चौधरी, जगत नारायण प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, दया शंकर शाह, शंकर प्रसाद शाह, शत्रुघ्न प्रसाद पंजी, विनोद कुमार विनय, विनोद कुमार महतो, संजय कुमार, राम परीक्षण राय, अर्जुन कुमार, शंकर राम आदि लोगों ने संबोधित किया।