व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के होने वाले राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आज, तैयारी पूरी
दूरबीन न्यूज डेस्क। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के होने वाले राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन के लिए समस्तीपुर का वृंदावन गार्डन दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। आयोजक जिला मोटर व्यवसाय संघ के महासचिव संजीव सुमन ने बताया कि समस्तीपुर ही नहीं बिहार के तमाम मोटर व्यवसाईयों के लिए यह ऐतिहासिक पल है। जो यह ऐतिहासिक सम्मेलन बिहार में पहली बार हो रहा है।


इसलिए समस्तीपुर सहित संपूर्ण बिहार के मोटर व्यवसाई अच्छे से अच्छे तरीके से इस कार्यक्रम को अंतिम मुकाम तक पहुंचने में लगे हुए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला मोटर व्यवसाय संघ समस्तीपुर के द्वारा किया गया है आने वाले देश के विभिन्न राज्यों से जो प्रतिनिधि आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन, बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन, जिला मोटर व्यावसायिक संघ पूरी तन मन्यता के साथ एकजुट होकर के आगत अतिथियों के स्वागत में लगे हुए।


उक्त कार्यक्रम के सफलता के लिए संगठन के सुजीत कुमार अमरजीत कुमार धीरज कुमार संतोष कुमार राजबाला राय उमेश यादव सर्वेश कुमार कुंदन कुमार विनय सिंह विनोद सिंह सहित संगठन के सभी सदस्य उक्त कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।






