व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर के सभी प्रखंडों से मांगी गयी प्रगतिशील व नवाचार युवा कृषकों की सूची
दूरबीन न्यूज डेस्क। पटना के किसान कल्याण संवाद-सह-युवा किसान सम्मान समारोह के सम्भावित कार्यक्रम के लिए प्रत्येक प्रखंड से 10 प्रगतिशील व नवाचार युवा कृषकों की सूची मांगी गई है।इसको लेकर परियोजना निदेशक आत्मा ने सभी बीटीएम, सभी एटीए को प्रगतिशील, नवाचार युवा कृषकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।



विदित हो कि कृषि मंत्री, बिहार के किसान कल्याण संवाद-सह-युवा किसान सम्मान समारोह आयोजित है। इस सम्भावित कार्यक्रम के लिए प्रत्येक प्रखंड से 10 प्रगतिशील व नवाचार युवा कृषकों की सूची जिनको कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिया गया हो का उपलब्ध कराया जाना है। इस कार्य में अपने प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी से भी आवश्यक सहयोग लेगें। इसमें किसान का नाम, गतिविधियों, योजना जिससे लाभान्वित हो आदि विवरण देना है।







