व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
ट्रेन में बीमार यात्री को आरपीएफ ने उतारा, करवाया उपचार, सीवान का हैं यात्री
दूरबीन न्यूज डेस्क। ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री के अचानक बीमार पड़ने की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने तत्काल बीमार यात्री को समस्तीपुर स्टेशन पर उतारा, फिर उसे रेलवे के डॉक्टर ने उपचार किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया। विदित हो कि शुक्रवार को ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ कांस्टेबल अवधेश कुमार झा सूचना दी है की एक यात्री गाड़ी संख्या 55 122 मैं इंजन से पांचवा बोगी में बिमार अवस्था में पाड़ा है।


इलाज की अवशयकता है। सूचना प्राप्ति के उपरांत पर ऑन ड्यूटी टीसी को डॉक्टर बुलाने हेतू सूचना दिया गया तथा जीआरपी के सहायक अपनिरीक्षक धुरअंधार सिंह को सूचना दिया गया। सूचना पाकर जीआरपी समस्तीपुर के डी सिंह तथा रेलवे के डॉक्टर साथ स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा आरपीएफ के अजीत कुमार सहयोग किया उसका प्राथमिक उपचार कर उस बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया।


एम्बुलेंस से जीआरपी के पीटीसी नीराज कुमार के साथ भेज दिया। बेहोश व्यक्ति का नाम वीर बहादुर प्रसाद उम्र 58 वर्ष पुत्र स्व रामचंद्र प्रसाद पोस्ट ऑफिस दरौंदा महाराजगंज पूर्वी हटसर सिवान बिहार था। उनके ई कार्ड से पता चला उनके डायरी में अंकित नंबर से उनके घर को सुचित कर दिया गया है। उनके घर से उनका पुत्र शैलेश कुमार सड़क मार्ग से समस्तीपुर के लिए प्रस्थान कर गए।






