व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
वोटर लिस्ट में जन्म प्रमाण पत्र के बाध्यता के विरोध में सीपीआई ने किया स्टेशन चौक विरोध प्रदर्शन
दूरबीन न्यूज डेस्क। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा वोटर लिस्ट में जन्म प्रमाण पत्र के बाध्यता के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्य करता जिला कार्यालय बंगाली टोला से जुलूस निकाल कर गगन भेदी नारों के साथ स्टेशन चौक गांधी स्मारक के पास पहुंची, जहां पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में एक सभा की गई।


सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने कहा कि 24 जून 2025 को चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया कि 25 जून से 26 जुलाई तक वोटर लिस्ट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जिसमें कुछ नियमों को रखा गया पहले यह की 1987 से पहले जिनका भी वोटर लिस्ट में नाम है उनको अपना जन्म प्रमाण पत्र लगाकर फॉर्म को भरना होगा। दूसरा 1987 से 2003 के बीच जिनका भी नाम वोटर लिस्ट में है उनको अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ अपने माता या पिता का जन्म प्रमाण पत्र फार्म के साथ लगाना होगा।


जिनका भी नाम वोटर लिस्ट में 2003 के बाद जुड़ा है उनको अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ माता और पिता दोनों का जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। इस नियम को लागू कर दिया गया तो बिहार में करोड़ मतदाताओं का नाम मतदान सूची में नहीं जुड़ पाएगा। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि चुनाव आयोग के इस फैसले को वापस लिया जाए। सभा को राज्य परिषद सदस्य प्रयागचंद मुखिया, अनिल प्रसाद, गजेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय नौजवान संघ के नेता संजय कुमार एटक अध्यक्ष सुधीर कुमार देव,छात्र नेता अर्जुन कुमार, मोहम्मद मुन्ना, शंकर राम, अर्जुन साहनी, कामेश्वर राय आदि लोगों ने संबोधित किया।







