व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
प्रशासनिक दृष्टिकोण से डीएम ने आवास पर्यवेक्षक व ग्रामीण आवास सहायकों का किया तबादला
दूरबीन न्यूज डेस्क। प्रशासनिक दृष्टिकोण से एवं कार्य हित को देखते हुए आवास पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक एवं ग्रामीण आवास सहायक को तबादला किया गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार गोरेलाल कुमार को खानपुर से समस्तीपुर किया गया है। इसी प्रकार चंदन कुमार को विभूति पुर से खानपुर।


अर्पणा कुमारी को समस्तीपुर से मोरवा, दिनेश शर्मा को भटवन हसनपुर से चकपहार मोरवा। मुकेश कुमार को बंगरहा विद्यापतिनगर से केसो नारायणपुर मोरवा, रवि कुमार को मनियारपुर विद्यापति नगर से सोंगर मोरवा, प्रियरंजन कुमार को मुख्तियारपुर सलखनी दलसिंहसराय से चांदचोर पूर्वी उजियारपुर, रघुनाथ कुमार को कुरसाहा मोहिउद्दीननगर से शिउरा पटोरी, रंजीत कुमार को दरवा पटोरी से कोठिया ताजपुर।


विजय शेखर कुँवर को सिहमा बिथान से रहियर उत्तर शिवाजीनगर, अमन कुमार सिंह को रहियार उत्तर शिवाजी नगर से सिहमा बिथान एवं सरोज कुमार राय को शिउरा पटोरी से रुपौली पटोरी किया गया है। इस संबंध में डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को विरमित करने का आदेश दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से योगदान करने का निर्देश दिया है।

′




