समस्तीपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिया निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिया निर्देश

दूरबीन न्यूज डेस्क। मंत्री ग्रामीण विकास विभाग- सह -प्रभारी मंत्री समस्तीपुर जिला श्रवण कुमार द्वारा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन दिनांक 20 जून 2025 को किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा माननीय मंत्री एवं प्रभारी सचिव समस्तीपुर जिला श्रीमती एन विजयलक्ष्मी को पौधा देकर स्वागत किया गया।

तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई ।बैठक में प्रमुख रूप से बाढ़ पूर्व की जाने वाली तैयारी जिसमें तटबंधों की मरम्मत ,बाढ़ आश्रय स्थलों को चिन्हित करना एवं पूर्व चिन्हित स्थलों की मरम्मती करना ,इसके अतिरिक्त बाढ़ की स्थिति में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु की गई तैयारी की समीक्षा की गई । उक्त क्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह द्वारा  मंत्री जी को अवगत कराया गया कि नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है जिसके लिए सभी नाविकों का निबंधन भी कर लिया गया है ।साथ ही बाढ़ की स्थिति में राहत सामग्री हेतु निविदा संपन्न हो गई है।

इसके अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ की स्थिति में पशुओं के चारा हेतु निविदा संपन्न कर ली गई है ताकि बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के चारें इत्यादि में परेशानी ना हो। इसी प्रकार कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन ,कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी तथा अन्य पदाधिकारी द्वारा भी की जाने वाली तैयारी के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में प्रभारी सचिव समस्तीपुर जिला -सह – प्रधान सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार ,पटना श्रीमती एन विजयालक्ष्मी ,माननीय विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी समस्तीपुर  रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर शैलजा पांडे , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन  राजेश सिंह, सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।