अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा 5 की मौत, मृतकों में समस्तीपुर के रहने वाले

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा 5 की मौत, मृतकों में समस्तीपुर के रहने वाले

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप के पीछे से एम्बुलेंस जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एम्बुलेंस से शव लेकर परिवार हरियाणा से बिहार जा रहा था। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो लोग एम्बुलेंस में फंसे हुए थे।

उन्होंने किसी तरह से 4 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा शख्स फंसा रह गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह डैमेज हो गई। ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति बुरी तरह फंस गया था। करीब 20 मिनट तक दोनों तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बाकी 4 लोगों को पुलिस ने पास के CHC में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन संख्या 59.70 के पास हुआ।