हसनपुर बाजार मछली खरीदने गए युवक की गोली मारकर ह’त्या, लोगों में आक्रोश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

हसनपुर बाजार मछली खरीदने गए युवक की गोली मारकर ह’त्या, लोगों में आक्रोश

दूरबीन न्यूज डेस्क। हसनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित त्रिसूल चौक के समीप अपराधियों ने चितरंजन पासवान (27) को गोली मार दी। इसके बाद लोगों ने आनन फानन में चितरंजन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ.अरविंद कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में चितरंजन के परिजनों ने बताया कि वह घर से हसनपुर बाजार मछली खरीदने चला था। साइकिल पंचर होने के कारण त्रिशुल चौक पर पंचर बनाने के लिए गया था। इसी क्रम में सकरपुरा जाने वाली सड़क में अपराधियों ने युवक के माथे में गोली मार दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले गांव के एक युवक के साथ बिजली तार लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस में देख लेने की चर्चा थी। पुलिस कई बिंदुओं पर तहकीकात कर रही ।