उपलता हुआ मिला बूढ़ी गंडक नदी के बेलसंडी तारा घाट में डूबे छात्र का शव 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

उपलता हुआ मिला बूढ़ी गंडक नदी के बेलसंडी तारा घाट में डूबे छात्र का शव 

दूरबीन न्यूज डेस्क। विभूति पुर के बूढ़ी गंडक नदी के बेलसंडी तारा घाट में डूबे छात्र का शव उपलाता मिला। छात्र गौरव कुमार सोमवार को नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वो डुब गया था। एसडीआरएफ की टीम ने उपलते शव को नदी की पानी से निकला।

स्थानीय पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। छात्र गौरव का शव मिलते की परिवार में एक बार फिर से कोहराम मच गया। उसके पिता अनिल कुमार तीन दिन पहले ही घर से कमाने प्रदेश निकले थे। घटना की सूचना पर वे लौट कर घर पहुंचे। गौरव इस बार मैट्रिक पास कर इंटर में नाम लिखाया था।

विदित हो कि घटना के दिन सोमवार को सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर वार्ड 2 के निवासी अनिल कुमार के पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ करीब दो बजे में स्नान करने बेलसंडी घाट गया था।

स्नान के क्रम में गौरव गहरे पानी मे चला गया और लापता हो गया। गोताखोरों की सहायता से उसे खोजने के प्रयास किया गया पर नहीं मिला। नदी में उपलता हुआ उसका शव मिला। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने पानी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम से शव शिवनाथपुर आने के बाद उसका अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट तट पर कर दिया गया।

 

पानी के मच गया हाहाकार, लोगों ने किया सड़क जाम

*समस्तीपुर में पानी के लिए हाहाकार, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात हुआ बाधित*