व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में बाइक का क़िस्त नही देने पर युवकों ने रॉड से पीटा, किया जख्मी
दूरबीन न्यूज डेस्क। मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक के पास कुछ लोगों ने गाड़ी के किस्त जमा करने जा रहे एक युवक को लोहे के रॉड चलाकर जख्मी कर बाइक व पैसा छीन लिया। इस संबंध में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी सुमन कुमार सिंह ने थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराया।


जिसमें कहा है कि अपनी बाइक की किस्त जमा करने समस्तीपुर जा रहे थे। जब झिल्ली चौक के पास पहुंचे तो आगे से चार- पांच लोगो मेरे बाइक को घेर लिया ओर छीनने का प्रयास किया जब विरोध किया तो बोला कि जन मार दो। इसी बीच एक नाटा कद के व्यक्ति आया और लोहे के रॉड चलाकर सर पर प्रहार कर दिया। वहीं जेब में रखे 12 हजार रूपये और गले में पहने सोने का चैन छीन लिया।

जब हल्ला करने लगे इसी बीच कुछ राहगीर व मेरे गांव के दो व्यक्ति बाइक से आ रहे जो देखकर रुक गये इसी बीच वे लोग को आते देख झिल्ली चौक के गली होकर भाग निकला।
इसके बाद अपने ग्रामीणों के साथ ऑटो पकड़कर इलाज के लिए समस्तीपुर आये। इस मामले में बादशाह, सोनू, दानिश, शमसेर व अभिषेक कुमार को आरोपित किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।






