पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान आठ युवक गंगा नदी में डूबा, दो लापता

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान आठ युवक गंगा नदी में डूबा, दो लापता

दूरबीन न्यूज डेस्क। पटोरी थाने के बुल्गानीन गंगा घाट पर बुधवार दोपहर में पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान आठ युवक गंगा नदी में डूब गए। लोगों ने छह युवकों को बचा लिया, जबकि दो लापता हैं। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश जारी थी। सीओ भाग्यश्री ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

लापता युवकों में पटोरी प्रखंड के उत्तरी धमौन निवासी जागदेव राय के पुत्र पंकज राय (25) और झगड़ू राय के पुत्र सूरज कुमार (18) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तरी धमौन में नौ दिनों से जारी महाविष्णु यज्ञ सह कथावाचन मंगलवार शाम समाप्त हो गया। बुधवार को ग्रामीण पूजन सामग्री लेकर घाट गए। विसर्जन के बाद लोग नदी में स्नान करने लगे। इसीआठ युवक गहरे पानी में डूबने लगे। छह को बचा लिया गया।