व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर के जय कृष्ण झा को स्वर्ण आयोग का सदस्य बनाए जाने पर लोगों में हर्ष
दूरबीन न्यूज डेस्क। राज्य सरकार द्वारा स्वर्ण आयोग के गठन करते हुए समस्तिपुर सरायरंजन के जय कृष्ण झा को सदस्य बनाए जाने पर समस्तीपुर जिले में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है। वही जय कृष्ण को सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। बता दे कि राज्य सरकार ने उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग (सवर्ण आयोग) का गठन किया था।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इन दोनों आयोगों के पुनर्गठन को लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति योगदान करने की तिथि से अगले तीन साल के लिए की गई है। पूर्व विधान पार्षद तथा भाजपा नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, इनके अतिरिक्त तीन सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इनमें दरभंगा के दयानंद राय, समस्तीपुर के जयकृष्ण झा और भागलपुर राज कुमार शामिल है। लोगों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से सवर्ण लोगों को भी आस जगी है। साथ ही जय कृष्ण झा के सदस्य बने से आयोग को मजबूती मिलेगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में विद्यापति परिषद के संरक्षक सह किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य डॉक्टर गौरी शंकर झा, राम शंकर झा, हरिशंकर झा, दिवाकर मिश्र, रामाकर मिश्र, पत्रकार उमेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता प्रणव कुमार झा आदि ने उन्हें बधाई दी है।