आधार का सर्वेक्षण और ट्रैकिंग और समग्र समावेशन तक पहुँच अभियान का किया उद्‌द्घाटन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

आधार का सर्वेक्षण और ट्रैकिंग और समग्र समावेशन तक पहुँच अभियान का किया उद्‌द्घाटन

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के (आधार का सर्वेक्षण और ट्रैकिंग और समग्र समावेशन तक पहुँच), अभियान का उद्‌द्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, समस्तीपुर, डी०पी०ओ०, आई सी डी एस. सहायक निदेशक, डी.सी.पी.यू. जिला साख्यिकी पदाधिकारी, जिले के अंतर्गत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधान न्यायिक दण्डाधिकारी, जे० जे०बी०, समस्तीपुर, जिला समन्वयक, आर. डी. डी. समस्तीपुर, समन्वयक,

ममता शिशु गृह सह-विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, समस्तीपुर, प्रभारी अधीक्षक, प्रयास बाल गृह, समस्तीपुर, विद्वान पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयं सेवक के साथ जिले में अवस्थित ऑगन वाडी सेविका, उक्त अभियान के सभी सदस्य एवं हितधारकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुआ।