व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है खेल, संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे बच्चों में बहुमुखी विकास होता है। उक्त बातें कउमवि रसलपुर पैठान में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया रामाधार सिंह ने कही।


5शिक्षक गगन कुमार ने बताया कि संकुल संसाधन केंद्र उउमावि मोरदीवा के अंतर्गत उमवि मोरदीवा, कउमवि रसलपुर पैठान तथा कउमवि मोरदीवा के प्रतिभागी शामिल हुए। तीन दिनों तक चले इस खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
लंबी कूद विधा के आयुवर्ग 16 में आशुतोष, महताब, सूरज, आयुवर्ग 14 में जितेश, सोनू, प्रिंस, बबीता, अनुष्का, तमन्ना, 60 मीटर दौड़ में अंकुश, हिमांशु, कुलजीत, शबनम, शिवानी, जस्मीन, 100 मीटर दौड़ में सोनू, अविनाश, रितेश अपने अपने कोटि में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी तरह 600 मीटर दौड़ में विक्की, तेजस्वी, अनुष्का, करीना, क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


आयुवर्ग 16 के 800 मीटर दौड़ में अंकुश, बॉल थ्रो में धीरज व साइकिलिंग में स्वीटी व नीरज विजेता रहे। वहीं आयुवर्ग 14 के साइकिलिंग में सूरज, विशाल, रविकिशन क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे तथा बालिका वर्ग में अंजलि विजेता रही। आयुवर्ग 14 के क्रिकेट बॉल थ्रो में अभिषेक, सुमित, मोनू, मुनमुन, सोनाली व प्रतिभा क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।आयुवर्ग 14 कबड्डी (बालक) में उमवि मोरदीवा, कउमवि रसलपुर पैठान, कउमवि मोरदीवा तथा बालिका वर्ग में कउमवि रसलपुर पैठान, उमवि मोरदीवा, कउमवि मोरदीवा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आयुवर्ग 16 कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में उउमावि मोरदीवा विजेता रहे।


मौके पर एचएम मो जमालउद्दीन, पवन कुमार यादव, मो समीम नूर, शिक्षक गगन कुमार, राकेश कुमार, पन्ना कुमार, अन्नु कुमारी, विकास कुमार, जयप्रकाश जय, चंदन कुमार सुमन, स्थानीय समाजसेवी शिवनाथ सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण कुमार, कविता देवी, अरविंद दास, शिक्षक नवीन कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार मंडल, विनोद कुमार, कुमारी विशाखा, प्रमोद कुमार सिंह, स्मृति भारती, मो रवि आलम, रामचन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार, शुभांकर श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार झा, रितु कुमारी, सौम्या पुष्पांजलि, स्मृति कुमारी, अनिता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।







